Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया नहीं करेंगे प्रदेश का दोरा :सूत्र

कांग्रेस सूत्रों की माने तो युवाओं के चहेते और जन -जन के लोकप्रिय नेता ,सांसद -पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब प्रदेश का दौरा नहीं करेंगे .बे कुछ ही सभाओं में शामिल होंगे .सूत्रों ने बताया की चुनाव अभियान समिति के कामकाज को देखेंगे .श्री सिंधिया बीजेपी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अब तक बेहद आक्रामक रहे हैं .मगर अब पहले की तरह हमलावर नहीं रहेंगे और यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए राहत देने बाली बात होगी .श्री सिंधिया का जादू जनता में किस कदर बोलता है ,यह सभी ने अटेर ,चित्रकूट ,कोलारस और मुंगावली बिधान सभा उप चुनाव में देखा है .बीजेपी इन जगह पर पूरी सरकार ,केन्द्रीयमंत्रियों के साथ चुनाव  मैदान में थी और सभी बलों का प्रयोग किया .इसके बाद भी चुनाव बीजेपी हारी .इस सफलता में श्री सिंधिया वन में शो की भूमिका में थे और जनता के बीच यह भी सन्देश दिया गया की श्री सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस की कमान मिलने बाली है .इस लिहाज से लोगों ने श्री सिंधिया में अपनी आस्था जताई .मगर अब जनता भी कहने लगी है की श्री सिंधिया तो कांग्रेस नहीं . 

Share This News :