Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कमलनाथ का पदभार ग्रहण :मंच पर साथ होंगे नेता पर मन नहीं मिलेंगे

मप्र कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार को पदभार ग्रहण करेंगे। कमलनाथ और कुछ प्रमुख नेता दिल्ली से विशेष विमान से सुबह करीब दस बजे भोपाल पहुंचेंगे। वहां से रैली के रूप में शहर के विभिन्न् मार्गों से होते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) पहुंचेंगे। यहां कमलनाथ का बतौर अध्यक्ष पहला संबोधन होगा। उधर, पदभार ग्रहण समारोह के लिए तैयार मंच की दिशा भी दो बार बदली गई।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह से ही तैयारियों की समीक्षा शुरू हो गई थी। सभा के लिए इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने मंच बना लिया था, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी व पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर ने इसे बदल दिया। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, विवेक तन्खा आदि नेता भी मंगलवार को भोपाल पहुंचेंगे। चारों कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, बाला बच्चन, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी भी आएंगे।मंच पर साथ होंगे नेता पर मन नहीं मिलेंगे .बजह साफ है की श्री सिंधिया और उनके समर्थकों के मन में खटाश है .

Share This News :