Home > मनोरंजन ,
Bigg Boss 11 की इस कंटेस्टेंट पर इस कदर फिदा हैं राखी सावंत, कहा- इन्हें तो ऑस्कर मिलना चाहिए

जिस कंटेस्टेंट से राखी सावंत इतनी इंप्रेस हैं वह कोई और नहीं बल्कि अर्शी खान हैं। यह वहीं अर्शी खान जिन्हें शो के दौरान झगड़ों और बयानों की वजह से 'जिल्लत के लड्डू' मिले। वहीं, शो से बाहर होने के बाद जब वह एकता कपूर की बॉक्स ऑफिस क्रिकेट का हिस्सा बनीं, तो वहां राखी सावंत से भी झगड़ों की वजह से सुर्खियों में आईं।हालांकि, बीसीएल के दौरान ही राखी और अर्शी की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि राखी ने उन्हें बेहतरीन एक्टर तक घोषित कर दिया।अर्शी खान हाल ही में राखी सावंत के साथ दादा साहेब फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। यहां उन्होंने à¤¡à¤¾à¤‚स परफॉर्मेंस भी दी। कुछ दिन पहले ही अर्शी खान ने 'बिग बॉस-11' कंटेस्टेंट सब्यसाची सतपथी के कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया। टीवी के मशहूर एक्टर सचिन खुराना के साथ वह शो स्टॉपर बनीं। ट्रेडिशनल अवतार में वह बहुत आकर्षक लगीं।

Share This News :