Home > अपना शहर ,
महापौर ने कराया नवीन स्पोर्टस काॅम्पलेक्स में विद्युत पोल लगाने एवं अन्य कार्यों का प्रारंभ

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा तैयार मल्टीस्पोर्टस इंडोर स्टेडियम में विभिन्न कार्य कराए जाने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्टेडियम में 38 लाख रुपए की लागत से फर्श निर्माण एवं खेल उपकरण स्थापित करने तथा 22 लाख 16 हजार रुपए की लागत से विद्युत कार्य कराए जाने का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सभापति श्री राकेश माहौर, एमआईसी सदस्य श्री सतीश बोहरे, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री गंगाराम बघेल, पार्षद श्री जितेन्द्र यादव, नोडल अधिकारी खेल श्री प्रदीप वर्मा, नोडल अधिकारी विद्युत श्री देवी सिंह राठौर, सहायक खेल अधिकारी श्री उवेश सिद्वकी, श्री अयोध्या शरण शर्मा, श्री राजपाल राणा सहित ठेकेदार उपस्थित रहे। 

Share This News :