Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
237 आदिवासी युवतियों का विवाह सम्पन्न, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले के नसरूल्लागंज विकासखण्ड के ग्राम पिपलानी पहुंचे और यहाँ आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में परिणयसूत्र में बंधे नवयुगलों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
इस आयोजन में गौंड समाज की 207 कन्या तथा कोरकू समाज की 30 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलारी देवी धुर्वे, देवी सिंह धुर्वे, रवि मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर तरूण कुमार पिथोडे, एसपी सिध्दार्थ बहुगुणा सहित अन्य शासकीय सेवक तथा बड़ी संख्या में घराती-बराती उपस्थित थे।

Share This News :