Home > अपना शहर ,
वार्ड समिति क्रमांक 1 की बैठक सम्पन्न, लिए गए अनेक निर्माण

वार्ड समिति क्रमांक 1 की बैठक आज समिति अध्यक्ष श्रीमती गौरी रिंकू परमार की अध्यक्षता मे आयोजित की गई बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। बैठक में समिति सदस्य श्री जगत ंिसह कौरव, श्रीमती अनुसुईया सिंह, सुश्री शिल्पा छारी, क्षेत्राधिकारी श्री यशवंत मैकले, पीएचई से श्री पुनीत राजपूत, श्री विष्णुपाल, विद्युत से श्रीमती अभिलाषा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्ड क्रमांक 1, 4, 5, 63 एवं 64 में 1-1 वाटर कूलर कुल 5 वाटर कूलर कुल 4 लाख की लागत से लगवाए जाएं। वार्ड 64 में द्वारिकापुरी शमसान घाट में सामुदायिक भवन का निर्माण 2 लाख 75 हजार की लागत से, वार्ड 4 में घाटमपुर में सामुदायिक भवन का निर्माण 2 लाख 75 हजार की लागत से तथा वार्ड 1 में एक टैंकर 1 लाख 25 हजार की लागत से तथा जनकताल गौशाला पर सीसी फर्श निर्माण 1 लाख 50 हजार की लागत से कराने का निर्णय लिया गया।

Share This News :