Home > अपना शहर ,
कार्य में लापरवाही पर एक डब्ल्यूएचओ का 7 दिवस का वेतन काटने, दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने पर 1 डब्ल्यूएचओ का 7 दिवस का वेतन काटने एवं 2 अस्थाई सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया सहित सभी निर्माण ठेकेदार, सीसीओ, सीओ एवं क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को लेकर चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिसंबर 2016 तक हर हाल में शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए क्योंकि 31 दिसम्बर 2016 को ग्वालियर को खुले में शौच मुक्त घोषित करना है। इस हेतु अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में निगमायुक्त ने सभी निर्माण ठेकेदारों को संबंोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए सभी ठेकेदार निगम का सहयोग करें तथा 15 दिसंबर 2016 तक हर हाल में सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण पूर्ण कर लें। जिससे ग्वालियर को निर्धारित समय पर खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा सके।
इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी 17 द्वारा डब्ल्यूएचओ लक्ष्मीनारायण द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत की जिसको लेकर संबंधित डब्ल्यूएचओ का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्राधिकारी 10 श्री वीरेन्द्र शाक्य द्वारा बताया गया कि उनके यहां अस्थाई सफाई कर्मी श्री राहुल पुत्र विजय एवं श्री संदीप पुत्र श्री रामबाबू पिछले कई दिनों से अनुपस्थित हैं जिसको लेकर निगमायुक्त ने दोनों सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने नगरोदय अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए घर घर जाकर सर्वे करने एवं कार्य में तीव्रता के लिए प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय पर 2-2 कम्प्यूटर आॅपरेटर नियुक्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

Share This News :