Home > अपना शहर ,
राष्ट्रीय परिवार सहायता के हितग्राही के चिन्हांकन के लिए भी बनाई व्यवस्था

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया राष्ट्रीय परिवार सहायता के अंतर्गत भी पात्र हितग्राहियों की शत प्रतिशत पहचान के लिए निगम द्वारा एक योजना तैयार की उस पर कार्य किया जा रहा है जिससे अब नगरीय क्षेत्र के शत प्रतिशत पात्र हितग्राही को बिना किसी परेशानी के इस योजना का लाभ दिया जा सकेगा। इसमें नगर निगम के मृत्यु पंजीयन कार्यालय एवं शहर के पांचों ऐसे हास्पिटल जहां मृत्यु पंजीयन कार्ड बनते हैं वहां से निगम कर्मचारियों द्वारा नियमित डाटा प्राप्त कर ऐसे हितग्राहियों की पात्रता की जांच कर उन्हें राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही जनमित्र केन्द्रों पर भी मृत्यु पंजीयन का आवेदन करने आने वालों से राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का फार्म भरवाया जाकर उसकी पात्रता की जांच की जाएगी।

Share This News :