Home > अपना शहर ,
स्वच्छता के प्रति हर व्यक्ति हो जागरुक: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

पुरानी छावनी में सुलभ शौचालय का लोकार्पण 

स्वच्छता प्रति हर व्यक्ति को जागरुक होना चाहिए क्योंकि आज के वातावरण में व्यक्ति के लिए स्वच्छता सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। उक्त आशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज पुरानी छावनी में नवनिर्मित सुलभ काॅम्पलेक्स के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किये। इस अवसर पर विशेष रूप से सभापति श्री राकेश माहौर, एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनुसुईया जादौन, विधायक प्रतिनिधि श्री विनोद जादौन, सुलभ इंटरनेशनल के पीआरओ श्री प्रशांत सिंह, सहायक नियंत्रक श्री सुरेन्द्र ंिसह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे। सुलभ इंटरनेशनल द्वारा पुरानी छावनी में 18.00 लाख रूपये की लागत से 16 सीटर अत्याधुनिक सुलभ शौचालय एवं यूरिनल का निर्माण किया गया है, जिसका लोकार्पण आज अतिथियों द्वारा किया गया। इस सुलभ शौचालय के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को अत्याधिक सुविधा होगी तथा उन्हें प्रसाधन के लिये इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। 

  

Share This News :