Home > मनोरंजन ,
थाना उड़ाने और पुलिसवालों को मारने की ट्विटर पर धमकी

पीथमपुर। à¤à¤• व्यक्ति ने औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर नंबर 1 थाने को उड़ाने व टीआई संतोष दुधी सहित तीन अन्य लोगो को जान से मारने की धमकी दी है। इंदौर के रहने वाले युवक ने ट्विटर पर ट्वीट कर धमकी दी है। जानकारी मिलते ही सायबर सेल सक्रिय हुआ धमकी देने वाले युवक की पहचान कर ली। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक पीथमपुर के सेक्टर नंबर 1 थाने को उड़ाने सहित टीआई संतोष दुधी ,चौहान पुलिस ,कामनी व दीक्षित मेडम को मौत के घाट उतारने व पीथमपुर क्षेत्र में गंभीर आपराधिक घटना करने की भी चेतावनी ट्विटर पर दी।

 

युवक ने यह भी कहा है कि वह एसपी की कार्यवाही का मई माह के अंत तक इंतजार करेगा अन्यथा घटनाओं को अंजाम देगा। ट्विटर पर इस प्रकार धमकी मिलने के बाद पुलिस की सायबर सेल ने ट्वीट करने वाले युवक का ट्विटर अकाउंट चेक किया तो युवक का नाम शेखर निवासी इंदौर पाया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 506 व 507 में प्रकरण दर्ज किया है।आरोपी की खोजबीन में विशेष टीम लगाई गई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की पत्नी और बच्चे 4 साल पहले पीथमपुर से गायब हो गए थे। पुलिस के अनुसार इसकी हरकतों के कारण छोड़ कर चले गए थे, जिसके बाद से इसका दिमागी सन्तुलन गड़बड़ाया हुआ है। यह औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार फिलहाल इलाहाबाद में है।

Share This News :