Home > अपना शहर ,
स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत हितग्राही द्वारा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण पर भी मिलेगी प्रोत्साहन राशि

स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत अब व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण स्वंय हितग्राही द्वारा शासन से निर्धारित डिजाइन में कराने पर भी हितग्राही को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जावेगा, इस हेतु निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने सभी मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियो को निर्देश दिये है कि 15 दिंसबर 2016 को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य का पूर्ण हो जाना चाहिये क्यांेकि 31 दिसंबर 2016 तक ग्वालियर शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना अनिवार्य है।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने इस संबंध में नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन श्री प्रदीप चतुर्वेदी से चर्चा कर सभी संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये है। कि प्रत्येक वार्ड में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु चयनित हितग्राहि की सूची हर हाल में 10 नबम्बर तक नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन को निगम मुख्यालय पर प्राप्त हो जावे।
निगमायुक्त द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारियो को निर्देश दिये गये है कि क्षेत्राअधिकारी अपने वार्ड में सूची अनुसार चिन्हाकिंत हितग्राहियो से सम्पर्क स्थापित कर शौचालय निर्माण हेतु आगामी कार्यवाही हेतु सुनिशुचित करे। तथा यह भी स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य नगर निगम ग्वालियर द्वारा वार्ड वार नियत किये गये ठेकेदार एवं एजेन्सी या स्वंय द्वारा भी किया जा सकता है। इस हेतु क्षेत्राधिकारी 17 नबम्बर 2016 तक हितग्राहियो से सम्पर्क कर स्वंय व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु अधिक से अधिक हितग्राहियो को प्रेरित करें। यदि आवश्यक हो वार्ड वार केम्प आयोजित कर इस संबंध में हितगा्रहियो को जागरूक करें। साथ ही क्षेत्राधिकारी हितग्राहियो को यह भी जानकारी उपलब्ध कराये कि यदि हितग्राही द्वारा 15 दिंसबर 2016 तक व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का पूर्ण नही कराया जाता है तो नगर निगम ऐसे हितग्राहियो पर सफाई शुल्क अधिरोपित करने के लिये बाध्य होगा।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया गया कि यदि हितग्राहिया द्वारा स्वंय व्यक्तिगत शौचालय निर्माण का विकल्प चुना जाता है तो निम्न प्रक्रिया अनुसार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कराया जावे। इस हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी उन्हें व्यक्तिगत शौचालय की प्रावधानित डिजाइन उपलब्ध कराया जाये तथा व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर प्रोत्साहन राशि की मांग हेतु मांग पत्र के साथ हितग्राही के बैंक खाते की जानकारी खाता क्र., शाखा का नाम, आई.एफ.एस.सी. कोड की जानकारी के साथ क्षेत्राधिकारी को प्रस्तुत किया जाये। इसके पश्चात् संबंधित क्षेत्राधिकारी द्वारा 7 दिवस के अन्दर व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य का मुल्यांकन कर हितगा्रही को की जाने वाली भुगतान राशि का स्पष्ट उल्लेख की टीप अंकित कर निर्माण कार्य की सत्यापित छायाप्रति भी संलग्न करें।
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान हेतु प्र्रत्येक शनिवार को नगर निगम के सभाकक्ष में दोपहर 02 बजे विभागीय तकनीकी समिति के तीनो सदस्य उपायुक्त, स्वच्छ भारत मिशन, लेखाधिकारी, एवं सहायक संचालक, स्थानीय निधि संपरीक्षा उपस्थित रहेगें मुल्यांकन उपरान्त क्षेत्राधिकारी द्वारा नस्ती प्रत्येक शनिवार को संबंधित क्षेत्र के मुख्य समन्वय अधिकारी से तकनीकी अनुशंसा कराकर भुगतान की वित्तीय स्वीकृति प्राप्ती हेतु उपायुक्त स्वच्छ भारत मिशन को अग्रेषित की जायेगी तथा किसी भी मुख्य समन्वय अधिकारी की अनुपस्थिती होने पर नोेडल अधिकारी श्री प्रदीप चतुर्वेदी द्वारा तकनीकी अनुशंसा की जायेगी तथा श्री प्रदीप चतुर्वेदी केे अनुपस्थित होने पर श्री प्रेम कुमार पचैरी द्वारा तकनीकी अनुशंसा की जायेगी। तकनीकी समिति की अनुशंसा उपरान्त लेखा अधिकारी एवं आवासीय सहायक संचालक द्वारा भुगतान पारित किये जाने की नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इसके उपरान्त आगामी सोमवार को विहित प्रक्रिया अनुसार आरटी.जी.एस के माध्यम से हितग्राही को भुगतान किया जावेगा।

Share This News :