Home > अपना शहर ,
धान की फसल के अवशेष जलाने पर प्रतिबंध कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

धान की फसल की कटाई उपरांत खेतों में बचे अवशेषों को जलाने पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. संजय गोयल ने पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। डॉ. गोयल द्वारा इस संबंध में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत आदेश जारी किया है।

     कलेक्टर डॉ. गोयल ने उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ग्वालियर के प्रतिवेदन से सहमत होकर यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने आदेश में जिक्र किया है कि धान की फसल कटाई के उपरांत बचे अवशेष जलाने से प्रदूषण फैलता है। साथ ही अग्नि दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। प्रदूषण से आमजन के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। साथ ही जमीन के पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं।

Share This News :