Home > मनोरंजन ,
स्वामी ओम का खुलासा, कहा- इस टीवी एक्ट्रेस के लिए धड़कता है सलमान का दिल

बिग बॉस भले ही खत्म हो चुका है लेकिन उसके चर्चे आज भी लोगों की जुबान पर सुनने को मिल जाते हैं। बिग बॉस 11 को खत्म हुए कुछ ही महीने हुए हैं कि अब बिग बॉस 12 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आए दिन बिग बॉस 12 से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ ही जाती है। बिग बॉस के कंटेस्टेंट किसी न किसी बयान के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। बिग बॉस सीजन 10 के स्वामी ओम भी अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। स्वामी ओम ने घर से बाहर आने के बाद कई विवादित बयान दिए थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह खबरों में नहीं थे। लेकिन एक बार फिर स्वामी ओम अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में स्वामी ओम ने सलमान को लेकर बयान देते हुए कहा कि उन्हें पता है सलमान का दिल किस टीवी एक्ट्रेस के लिए धड़कता है। à¤¸à¥à¤µà¤¾à¤®à¥€ ओम ने पिछले सीजन की विजेता रही शिल्पा शिंदे को लेकर कहा कि उन्होंने राज नायक से कहा था कि बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा को ही बनाएं और शो के होस्ट सलमान चाहते थे कि उनकी गर्लफ्रेंड हिना खान जीते। इतना ही नहीं, इसके बाद स्वामी ओम ने कहा कि अर्शी खान भी उनकी गर्लफ्रेंड है। और सलमान पूरी सीजन में गुपचुप तरीके से हिना और अर्शी को सपोर्ट करते रहे। इतना ही नहीं, जब स्वामी ओम से ये पूछा गया कि उन्हें कैसे पता कि सलमान हिना को डेट कर रहे हैं, तो ओम ने कहा कि उन्हें अपनी तंत्र विद्या से सब पता है। वैसे स्वामी ओम हमेशा अपने उटपटांग बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। 

Share This News :