Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित होंगे संभाग आयुक्त श्री रूपला

राज्य सरकार द्वारा नवाचार के लिये मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार हेतु संभाग आयुक्त श्री एस एन रूपला को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। पुरस्कार के रूप में श्री रूपला को 50 हजार रूपए की राशि दी जायेगी।

     उल्लेखनीय है कि पुरस्कार के तहत राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय पुरस्कार दिए जाते हैं, जिसके तहत प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख, 75 हजार एवं 50 रूपए की राशि प्रदान की जाती है। श्री एस एन रूपला को रीवा के तत्कालीन कलेक्टर और वर्तमान में संभाग आयुक्त ग्वालियर संभाग को तृतीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रूपए की राशि प्रदान की जायेगी।

Share This News :