Home > अपना शहर ,
विश्व विकलांग दिवस पर होंगी दिव्यांगों की खेल प्रतियोगितायें व अन्य कार्यक्रम कलेक्टर ने विभिन्न अधिकारियों को सौंपे दायित्व

विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर जिले में भी 3 दिसम्बर को दिव्यांग बालक-बालिकाओं एवं दिव्यांग व्यक्तियों की खेलकूद प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। साथ ही सामर्थ्य प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जायेगा। यह समस्त आयोजन कम्पू खेल परिसर में आयोजित किए जायेंगे।

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने इन प्रतियोगिताओं को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने के मकसद से शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री आर पी सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही अन्य अधिकारियों को भी व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार के दायित्व सौंपे गए हैं।

विश्व विकलांग दिवस पर होने जा रहे कार्यक्रमों को जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं, उनमें सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, प्रभारी अधीक्षक मानसिक आरोग्यशाला, क्षेत्रीय खेलकूद अधिकारी, थाना प्रभारी कम्पू, जिले की चारों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नगरीय विकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जन कल्याण अधिकारी नगर निगम, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, सचिव जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी व जिला परियोजना समन्वयक शामिल हैं।

Share This News :