Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में संभाग में लगभग 4 हजार युवाओं को 64 करोड़ रूपए से अधिक के ऋण वितरित

ग्वालियर संभाग में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 3 हजार 950 प्रकरणों में 64 करोड़ 91 लाख  à¤°à¥‚पए से अधिक की राशि प्रदाय की गई है। संभाग में कुल 12 हजार 557 प्रकरण ऋण हेतु बैंकों को भेजे गए हैं। इनमें 3 हजार 950 प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृत प्रकरणों में से 2 हजार 625 प्रकरणों में राशि जारी कर दी गई है। शेष प्रकरणों में राशि जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

      संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला ने बताया कि ग्वालियर संभाग में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा ऋण प्रकरण तैयार कर बैंक के माध्यम से स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

      इन विभागीय योजनाओं के तहत संभाग के ग्वालियर जिले में कुल 4 हजार 797 प्रकरण बैंकों को भेजे गए, जिनमें एक हजार 399 प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति प्रकरणों में 910 प्रकरणों में 18 करोड़ 54 लाख रूपए की ऋण राशि जारी की गई है।

      शिवपुरी जिले में बैंकों को 3 हजार 114 प्रकरण भेजे गए, जिनमें 956 प्रकरणों में स्वीकृति हुई और 528 प्रकरणों में 15 करोड़ 33 लाख रूपए की राशि वितरित की गई। गुना जिले में बैंकों को एक हजार 779 प्रकरण भेजे गए। इनमें 688 प्रकरणों में स्वीकृति तथा 563 प्रकरणों में 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि उद्योगों की स्थापना हेतु जारी की गई है। दतिया जिले में कुल एक हजार 604 प्रकरण भेजे गए। इनमें 459 प्रकरणों में स्वीकृति प्रदान की गई और 308 प्रकरणों में 13 करोड़ 53 लाख रूपए की राशि वितरित की गई है।

      संभाग के अशोकनगर जिले में विभिन्न बैंकों को एक हजार 257 प्रकरण भेजे गए। इनमें 448 प्रकरणों में स्वीकृति दी गई। स्वीकृत 316 प्रकरणों में 6 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि वितरित की गई है।

Share This News :