Home > अपना शहर ,
सर्वशिक्षा अभियान के तहत संभाग में 4 हजार 703 शाला भवनों का निर्माण पूर्ण

ग्वालियर संभाग में सर्व शिक्षा एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत शाला भवन एवं अतिरिक्त व्यय निर्माण के लिये कुल 6 हजार 222 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें 4 हजार 703 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, शेष कार्य प्रगति पर है।

     संभागीय आयुक्त श्री एस एन रूपला ने लोक शिक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान बताया कि संभाग में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत कुल 296 शाला भवन के कार्य स्वीकृत किए गए थे। इनमें 134 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष 160 कार्यों में निर्माण प्रगति पर है। इसी प्रकार अतिरिक्त व्यय निर्माण के कुल 5 हजार 141 कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें 3 हजार 951 कार्य पूर्ण किए गए और एक हजार 123 कार्य में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

     संभाग में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कुल 151 शाला भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 120 भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया, 26 भवनों के निर्माण कार्य प्रगति पर है।

     राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत ही अतिरिक्त व्यय निर्माण के कुल 632 कर्मी को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिनमें 498 कार्य पूर्ण कर लिए गए और 106 कार्यों में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Share This News :