Home > मनोरंजन ,
अमजद अली खान, अनुपम खेर को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार

मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान, पार्श्व गायिका आशा भोसले और अभिनेता अनुपम खेर को दीनानाथ मंगेशकर की 76वीं पुण्यतिथि पर 'मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान अवार्ड्स'  à¤¸à¥‡ नवाजा गया।

शनमुखानंद सभागृह में मंगलवार देर शाम केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में हुए पुरस्कार समारोह में भोसले को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि अनुपम को भारतीय रंगमंच और सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।

anupam

 à¤‡à¤¸à¤•े अलावा धनंजय दातार को सामाजिक उद्यमिता अवार्ड, साहित्य के लिए कवि योगेश गौड़ को वागविलासिनी अवार्ड, पत्रकारिता के लिए राजीव खांडेकर को श्रीराम गोगाटे अवार्ड मिला। अनन्या को ‘बेस्ट ड्रामा ऑफ द ईयर’ के तौर पर मोहन बाग अवार्ड मिला। सामाजिक कार्य के लिए आशा भोसले पुरस्कार ‘सेंट्रल सोसाइटी ऑफ एजुकेशन फॉर द डेफ’ की मेरी बहलीहिमजी को मिला।

asha

खान ने कहा कि वह इस सम्मान को पाकर खुद को खुशनसीब समझ रहे हैं। उनके जैसे संगीतकारों के लिए यह जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। वहीं भोसले ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए सच में खास है, क्योंकि यह मेरे पिता के नाम पर है। मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं। मंगेशकर परिवार पिछले 75 सालों से दीनानाथ की पुण्यतिथि मना रहा है। वर्ष 1988 से पुरस्कार समारोह के साथ यह सार्वजनिक रूप से मनाए जाने लगा। 

 

Share This News :