Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 10 नवम्बर को ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती माया सिंह 10 नवम्बर को प्रात: 10 बजे रानी महल स्थित अपने निज निवास पर आमजनों से भेंट करेंगी। नगरीय विकास मंत्री  सायं 4 बजे वार्ड क्रं.-28 ठाठीपुर थाने के पास आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण एवं आंगनबाड़ियों को पार्षद द्वारा फर्श वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सायं 5 बजे वार्ड-22 में सीसी रोड़ का लोकार्पण करेंगी तथा रात्रि 8.45 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगी।

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 11 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मल्टीस्पेशलिटी कैम्प केजी चिल्ड्रन स्कूल मॉल रोड में शामिल होंगी। सायं 4 बजे मुरार में भगत सिंह मण्डल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगी।

Share This News :