Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 10 अक्टूबर को ग्वालियर आयेंगे। श्री पवैया इस दिन प्रात:काल लगभग 7.45 बजे इंदौर-ग्वालियर एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री 10 अक्टूबर को सायंकाल 5 बजे ग्वालियर स्थित अपने निज निवस सेवा सदन पर विधायक स्वेच्छानुदान से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित करेंगे। श्री पवैया रात्रि 8.30 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स सभागार में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रात्रि 9.30 बजे बिरलानगर में श्री खाटूश्याम महोत्सव में भाग लेंगे। श्री पवैया रात्रि 1.10 बजे भोपाल एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :