Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
साधना सिंह ने बहू की तलाश में पुत्र का परिचय कराया

पहली बार सामाजिक मंच पर मिसेज मुख्यमंत्री भी पुत्र की बहू की तलाश में दिखी। उन्होंने ना केवल पुत्र का परिचय कराया, बल्कि कारोबार को भी जगजाहिर किया।पिछले दिनों किरार धाकड़ समाज का अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बड़े बेटे कार्तिकेय ने भी यहां अपने लिए दुल्हन की तलाश में परिचय दिया। सीएम की पत्नी साधना सिंह ने मंच से बताया कि उन्हे कैसी बहू चाहिए। वो दहेज नहीं लेंगी। अपने बेटे की शादी बिना दहेज के करेंगी और यही उनके बेटे की भी इच्छा है। बता दें कि कार्तिकेय सिंह करीब 22 वर्ष के हो गए हैं। हालांकि सीएम शिवराज सिंह का विवाह करीब 33 वर्ष की आयु में हुआ था। à¤¸à¤¾à¤§à¤¨à¤¾ सिंह किरार धाकड़ समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। कार्तिकेय सिंह ने पिछले दिनों बिट्टन मार्केट भोपाल में फूल की दुकान खोली थी। इसके बाद उन्होंने विदिशा में एक दूध डेयरी की शुरूआत की। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह, अपने बेटे में अपना उत्तराधिकारी भी तलाश रहे हैं। उन्होंने कार्तिकेय को बुधनी विधानसभा में सक्रिय किया है। शिवराज सिंह चाहते है कि कार्तिकेय उनकी तरह परफैक्ट नेता बने। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में कार्तिकेय क्या बनते हैं। 

Share This News :