Home > खास खबरे,
यहां जाने 500 और 2000 के नए नोटों के बारे में पूरी जानकारी | कैसे होगी असली नोटों की पहचान ? हर सवाल का जवाब यहाँ ...

 

नई दिल्ली. à¤•ेंद्र सरकार ने 9 नवंबर से 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया है। इनकी जगह अब 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई के मुताबिक, जल्द ही दो हजार रुपए के नए नोट जारी होंगे। एक प्रेस ब्रीफिंग कर आरबीआई ने 500 और 2000 के नए नोट के 17 फीचर्स बताए हैं। à¤—हरे गुलाबी रंग का होगा नया नोट...

  • दो हजार रुपए का नया करेंसी नोट मैजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का होगा। इसमें महात्मा गांधी की नई सीरीज वाली फोटो होगी।

- नए नोट में किसी तरह का कोई लेटर नहीं होगा। इसके अलावा, इसमें आरबीआई के नए गवर्नर उर्जित पटेल के सिग्नेचर होंगे।

- नोट के पीछे की तरफ इसका प्रिंटिंग ईयर '2016' पब्लिश होगा। वहीं, पीछे की ओर मंगलयान की फोटो होगी। नोट के आगे और पीछे का डिजाइन जियोमेट्रिक पैटर्न कलर के हिसाब से होगा।

फीचर्स में जानें नए 2000 के नोट की खासियत

#1. à¤¨à¥‹à¤Ÿ के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपए लिखा होगा। आइडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल-सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा, जो रोशनी में दिखेगा।​

#2. à¤¨à¥‹à¤Ÿ पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है, उसकी संख्या लिखी होती है।
#3. à¤¨à¥‹à¤Ÿ में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा होगा। 
#4. à¤‡à¤¸à¤•े बीच में महात्मा गांधी की पोर्ट्रेट होगी। 
#5. à¤²à¥‡à¤«à¥à¤Ÿ साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा। 
#6. à¤¸à¤¿à¤•्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’, आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू' में बदलेगा।
#7. à¤¨à¥‹à¤Ÿ के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं, इसी तरफ आरबीआई का चिह्न भी होगा। 
#8. à¤¨à¥€à¤šà¥‡ से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है, जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा। 
#9.नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोर्ट्रेट, अशोक स्तम्भ और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।​

#10.दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा

#11.नोट के à¤¦à¤¾à¤à¤‚ तरफ ही अशोक स्तम्भ होगा।

#12.राइट साइड में रेकट्राएंगल का साइन उभरा हुआ होगा, जिसमें 2000 लिखा होगा।

#13.लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।

 

#14.  à¤¨à¥‹à¤Ÿ की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग ईयर छपा होगा। 
#15. à¤²à¥‡à¤«à¥à¤Ÿ साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा।  #16. à¤ªà¥€à¤›à¥‡ की तरफ लैंग्वेज पैनल बीच में होगा। 
#17. à¤®à¤‚गलयान की फोटो होगी। नोट में देवनागरी में नोट की वैल्यू यानी २००० लिखा होगा।  à¤ªà¥€à¤›à¥‡ की तरफ इसका डायमेंशन 66mm*16mm भी होगा।

 500 रु. के नोट में आगे की तरफ होंगे ये फीचर्स-

 

#1. à¤¨à¥‹à¤Ÿ के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में पांच सौ रुपए लिखा होगा। आइडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल-सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा, जो रोशनी में दिखेगा।
#2. à¤µà¤¹à¥€à¤‚, पांच सौ रुपए की लेटेंट इमेज होगी। गांधी जी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है, उसकी संख्या लिखी होती है।
#3. à¤¦à¥‡à¤µà¤¨à¤¾à¤—री में नोट पर वैल्यू यानी ५०० लिखा होगा। 
#4. à¤‡à¤¸à¤•े बीच में महात्मा गांधी की पोर्ट्रेट होगी। पहले ये नोट पर दाएं तरफ थी। 
#5. à¤‡à¤¸à¤®à¥‡à¤‚ सिक्युरिटी थ्रेड होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर थ्रेड ग्रीन से ब्लू में बदलेगा।
#6. à¤¨à¥‹à¤Ÿ के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं आरबीआई का चिह्न होगा।     
#7. à¤ªà¥‹à¤°à¥à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤Ÿ और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क। 
#8.  à¤¨à¥‹à¤Ÿ के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। 
#9. à¤¨à¥€à¤šà¥‡ से दाएं तरफ रुपए के सिंबल के साथ नोट की नंबर वाली वैल्यू होगी। ये ग्रीन से ब्लू में बदल जाएगी। 
#10. à¤¨à¥‹à¤Ÿ के दाएं तरफ ही अशोक स्तम्भ होगा। कमजोर आंख वालों के लिए महात्मा गांधी की पोर्ट्रेट, अशोक स्तम्भ, ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।​

#11. à¤°à¤¾à¤‡à¤Ÿ साइड में रेकट्राएंगल का साइन उभरा हुआ होगा, जिसमें 500 लिखा होगा।
#12. à¤²à¥‡à¤«à¥à¤Ÿ और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी। 

 

#13.  à¤¨à¥‹à¤Ÿ की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग ईयर छपा होगा। 
#14. à¤²à¥‡à¤«à¥à¤Ÿ साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा। 
#15. à¤ªà¥€à¤›à¥‡ की तरफ लैंग्वेज पैनल बीच में होगा। 
#16. à¤‡à¤¸à¤•े पीछे की तिरंगा फहरे हुए लाल किले की फोटो होगी। ये भारत के हेरिटेज को दर्शाता है। 
#17. à¤¨à¥‹à¤Ÿ के पीछे देवनागरी में नोट की वैल्यू यानी ५०० लिखा होगा।

 

source- bhaskar.com

Share This News :