Home > मनोरंजन ,
फिल्म हुई हिट तो खुलेआम पत्नी को KISS करते दिखा ये सुपरस्टार

साउथ के टॉप सुपरस्टार में से एक महेश बाबू की फिल्म 'भारत अने नेनु' (भरत यानी मैं) ने बॉक्स ऑफिस में कमाई के पहले दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस सक्सेस से महेश इतने खुश हुए कि खुलेआम अपनी वाइफ और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर को किस कर लिया और फिर फोटो ट्वीट कर दी। महेश बाबू उन स्टार्स में से एक हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। ऐसे में पहली बार इस फोटो को देखकर उनके फैन्स हैरान हो गए हैं। à¤¸ पॉलिटिक्ल थ्रिलर ने पहले दिन वर्ल्डवाइड लगभग 56 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। पहले दिन की इस जबरदस्त सफलता के बाद महेश बाबू ने अपनी वाइफ और पूर्व एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर को किस कर लिया। सोशल मीडिया पर इस कपल की फोटो वायरल हो रही है। महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पत्नी नम्रता शिरोडकर को किस करते हुए फोटो पोस्ट की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है-थैंक्यू माई लव। 

Share This News :