Home > मनोरंजन ,
दिल्ली में 7 बजे के बाद बाहर नहीं निकलती ये एक्ट्रेस, ये है वजह

मौजूदा वक्त में जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं। उससे न सिर्फ आम लड़कियां बल्कि फिल्म और टीवी एक्ट्रेस भी खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। तभी तो अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं टीवी एक्ट्रेस निकिता दत्ता दिल्ली में 7 बजे के बाद घर से बाहर ही नहीं निकलती।

हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में निकिता ने बताया कि दिल्ली-नोएडा की तुलना में उन्हें मुंबई में ज्यादा सेफ महसूस होता है। टीवी शो‘हासिल’ की शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों होमटाउन नोएडा में चिल कर रहीं निकिता ने बताया- मुंबई में जिंदगी हमेशा चलती रहती है जबकि दिल्ली में मुझे ब्रेक लेना पड़ता है, इससे मुझे बहुत शांति मिलती है। 

Share This News :