Homeखेल ,
डिविलियर्स के धमाके से जीती रॉयल चैलेंजर्स, दिल्ली की एक और हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल सीजन 11 के 19वें मुकाबले में 6 विकेट से मात दी है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयडेविल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 174 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 175 रनों का टारगेट दिया. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 176 रन बना लिए और यह मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.

बेंगलुरु की पांच मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि दिल्ली को इतने ही मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है. एबी डिविलियर्स ने अपने सदाबहार अंदाज में बल्लेबाजी करके ऋषभ पंत के साहसिक प्रयासों पर पानी फेरा और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाई.

डिविलियर्स ने 39 गेंदों पर नाबाद 90 रन की धांसू पारी खेली. डिविलियर्स ने 10 चौके और पांच छक्के उड़ाए. कप्तान विराट कोहली ने 26 गेंदों पर 30 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया. क्विंटन डी कॉक ने 18, कोरी एंडरसन ने 15 और मंदीप सिंह ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया.

डिविलियर्स ने कप्तान विराट कोहली (26 गेंदों पर 30 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 रन और कोरी एंडरसन (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारियां की जिससे बेंगलुरु ने 18 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर जीत दर्ज की.

डिविलियर्स ने आरसीबी को पांच मैचों में दूसरी जीत दिलाई. इससे वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गया. दिल्ली की यह पांच मैचों में चौथी हार है और वह दो अंक के साथ निचले पायदान पर बना हुआ है.

डिविलियर्स ने शुरु में स्पिनर शाहबाज नदीम को अपने निशाने पर रखा. उन्होंने हर्षल पटेल की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जमाकर 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इस बीच हालांकि ट्रेंट बोल्ट ने सीमा रेखा पर कोहली के छह रन के लिए भेजे गये शॉट को एक हाथ से कैच में बदलकर भारतीय कप्तान को भी हतप्रभ कर दिया था.

डिविलियर्स अपने रंग में थे और इसलिए कोहली पवेलियन में बैठकर भी चिंतित नहीं थे. दक्षिण अफ्रीका के इस सदाबहार बल्लेबाज ने बेपरवाह अंदाज में बल्लेबाजी की और छक्के जड़ने से कोई परहेज नहीं की. हर्षल पटेल जैसे तेज गेंदबाज पर स्वीप शॉट से लगाया गया उनका छक्का वास्तव में दर्शनीय था.

एंडरसन रन आउट होने से बचे, लेकिन उनके हमवतन बोल्ट ने अगली गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया. डिविलियर्स ने मनदीप सिंह (नाबाद 17) के साथ मिलकर टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया. दिल्ली के लिए ट्रेंट बोल्ट, ग्लेन मैक्सवेल और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया.  

पंत-अय्यर की पारी की बदौलत दिल्ली ने बनाए 174 रन

युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के 85 और श्रेयस अय्यर के 52 रन की उपयोगी पारियों के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने RCB के खिलाफ 174 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया. पंत ने 48 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के लगाए. अय्यर ने 31 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के उड़ाए. राहुल तेवतिया ने नौ गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 13 रन बनाए.

अय्यर (31 गेंदों पर 52 रन) और पंत (48 गेंदों पर 85 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की. दिल्ली का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट पर 103 रन था, लेकिन पंत की तूफानी बल्लेबाजी से उसने अंतिम पांच ओवर में 71 रन बनाए. पंत ने राहुल तेवतिया (नाबाद 13) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े. पंत ने अपनी पारी में छह चौके और सात छक्के लगाए.

 

आरसीबी की तरफ से युजवेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 22 रन देकर तीन विकेट लिए. डेयरडेविल्स की शुरूआत बेहद खराब रही. दोनों ओपनिंग बल्लेबाज कप्तान गौतम गंभीर (10 गेंदों पर 3 रन) और जेसन रॉय (16 गेंदों पर 5 रन) जूझते नजर आए. दिल्ली ने 23 रन के अंदर ही अपने दोनों ओपनरों कप्तान गौतम गंभीर और जेसन रॉय के विकेट गंवा दिए. आलम यह था कि पावर प्ले चल रहा था और गेंद ने पहली बार सीमा रेखा के दर्शन पांचवें ओवर में किए. पारी की 27वें गेंद पर यह चौका अय्यर ने लगाया.

गंभीर ने उमेश यादव की गेंद पर स्क्वॉयर लेग पर आसान कैच थमाया. चहल ने जेसन रॉय को बोल्ड किया. पावर प्ले के छह ओवर में स्कोर दो विकेट पर 28 रन था. अय्यर ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश पर पारी का पहला छक्का लगाया, जिससे स्कोर 50 रन के पार पहुंचा.

अय्यर ने 14वें ओवर के शुरू में वॉशिंगटन सुंदर पर लगातार दो छक्के जड़कर 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने हालांकि इसी ओवर में शॉर्ट थर्डमैन पर कैच थमा दिया. अय्यर ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए.

पंत ने अपना सर्वश्रेष्ठ अंतिम पांच ओवरों के लिए बचाकर रखा था. ग्लेन मैक्सवेल (चार) को चहल पर रिवर्स स्वीप करना महंगा पड़ा, लेकिन पंत पर इसका असर नहीं पड़ा. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने चहल की अगली दो गेंदों को छह रन के लिए भेजी. इनमें से दूसरा छक्का उन्होंने रिवर्स स्वीप से लगाया था.

पंत ने क्रिस वोक्स पर चौका लगाकर इस सत्र का पहला और कुल आठवां टी-20 अर्धशतक पूरा किया. मोहम्मद सिराज पर फ्लिक और पुल से लगाए गए उनके दोनों छक्के अगर दर्शनीय थे तो वोक्स पर किया गया स्कूप चतुराई भरा था. आखिरी ओवर में कोरी एंडरसन पर छक्का लगाने के प्रयास में उन्होंने हवा में लहराता कैच दिया. बेंगलुरु के लिए युजवेंद्र चहल को दो और उमेश यादव, वॉशिंगटन सुंदर तथा कोरी एंडरसन को एक-एक विकेट मिला.

कोहली ने टॉस जीतकर à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€ को दी पहले बैटिंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया. सरफराज खान की जगह मनन वोहरा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया. वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जगह हर्षल पटेल को खेलने का मौका मिला. मोहम्मद शमी कोलकाता से अपनी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ नहीं आए थे. 

 
 
 
 
 
 
 
 

Share This News :