Home > मनोरंजन ,
25 साल छोटी गर्लफ्रेंड से आज शादी करेंगे मिलिंद, हल्दी सेरेमनी की Photos वायरल

आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका मिलिंद सोमण के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, मिलिंद अपनी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ शादी के बंधन में भी बंधने जा रहे हैं। वो भी 21 अप्रैल को। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई से कुछ किलोमीटर दूर बीच के किनारे बसे अलीबाग में à¤°à¤¹à¥€ हो  है। 

हल्दी सेरेमनी की फोटोज वायरल...
जी हां, 21 अप्रैल की सुबह से ही मिलिंद और अंकिता की हल्दी सेरेमनी की फोटोज वायरल हो रही है। इन फोटोज में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में तो दोनों को डांस करते हुए भी देखा सकता है। इस मौके पर जहां मिलिंद सोमन सफेद कुर्ता-धोती में नजर आएं। वही अंकिता पीले रंग के खूबसूरत लंहगे में दिखीं। इससे पहले दोनों की मेहंदी सेरेमनी की भी फोटो सामने आ चुकी है।बता दें कि मिलिंद की होने वाली वाइफ अंकिता एक फ्लाइट अटेंडेंट हैं। 52 साल के मिलिंद और 27 साल की अंकिता की फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। दोनों काफी वक्त से साथ हैं। 

Share This News :