Homeखेल ,
गेल की विस्फोटक पारी की बदौलत पंजाब ने रोका हैदराबाद का विजय रथ

किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल सीजन 11 के 16वें मुकाबले में 15 रन से हरा दिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 193 रन बनाए और हैदराबाद को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 178 रन ही बना पाई और यह मैच 15 रन से गंवा बैठी.

हैदराबाद के कैप्टन केन विलियमसन 54 रन बनाकर आउट हुए विलियमसन ने 39 गेंदों पर आईपीएल की अपनी पांचवीं फिफ्टी पूरी की. हैदराबाद को पहले ही ओवर में उस वक्त हैदराबाद को बड़ा झटका लगा, जब ओपनर शिखर धवन को चोट की वजह से मैदान के बाहर जाना पड़ा. हैदराबाद का पहला विकेट ऋद्धिमान साहा (6) के रूप में गिरा पेसर मोहित शर्मा ने उन्हें बोल्ड किया यूसुफ पठान (19) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और मोहित ने उन्हें भी पविलियन भेजा.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 193 रन बनाए और हैदराबाद को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया. विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के शानदार शतक (नाबाद 104) की बदौलत पंजाब ने हैदराबाद के 193 रन का विशाल स्कोर बना लिया. गेल ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 63 गेंदों पर 104 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली. उन्होंने महज एक चौका मारा लेकिन छक्के 11 उड़ाए. लीग में अपना दूसरा मैच खेल रहे गेल 11वें सीजन में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. आईपीएल के इतिहास में गेल का यह छठा शतक है.

गेल ने मैच के 14वें और राशिद खान के तीसरे ओवर में लगातार चार आसमानी छक्के उड़ाए. गेल के अलावा पंजाब का कोई और बल्लेबाज नहीं चला. करुण नायर ने 31 रन बनाए. लोकेश राह़ुल और मयंक अग्रवाल ने 18-18 रन और तथा एरॉन फिंच ने नाबाद 14 रन बनाए. हैदराबाद के लिए राशिद, सिद्वार्थ कौल और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया.

गेल ने अपने पहले 50 रन 39 गेंदों पर और दूसरे 50 रन मात्र 19 गेंदों में ही पूरा किए. गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

38 साल के गेल ने लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 53, मयंक अग्रवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 30, करुण नायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 और एरॉन फिंच के साथ चौथे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी निभाई.

गेल के अलावा राह़ुल ने 21 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 18, मयंक ने नौ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18, करुण ने 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत 31 और फिंच ने छह गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन बनाए.

हैदराबाद के लिए राशिद खान ने 55 रन पर एक विकेट लिया. टी-20 में राशिद का अब तक यह सबसे महंगा स्पेल है. राशिद के अलावा सिद्धार्थ कौल ने 33 रन पर एक विकेट और भुवनेश्वर कुमार ने 25 रन पर एक विकेट प्राप्त किया.

अश्विन ने टॉस जीतकर हैदराबाद को दी पहले गेंदबाजी

 

किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद को गेंदबाजी दी. हैदराबाद ने इस मैच में एक बदलाव किया और उसने बिली स्टेनलेक की जगह क्रिस जॉर्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. वहीं पंजाब की टीम बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में उतरी.  

हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी तीनों मैच जीते हैं. वहीं पंजाब की टीम भी तीन मैचों में अब तक दो मैच जीत चुकी है. पंजाब का टॉप ऑर्डर अभी अच्छे फॉर्म में है. लोकेश राहुल और करुण नायर ने पहले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. क्रिस गेल के आने से टीम को और मजबूती मिली है, जिन्होंने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 गेंदों पर 63 रन बनाए थे.

पंजाब बनाम हैदराबाद

हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ पंजाब चाहेगा कि युवराज सिंह और मयंक अग्रवाल फॉर्म में लौटे. वहीं दूसरी तरफ जिस तरह पंजाब का बल्लेबाजी क्रम मजबूत है, उसी तरह हैदराबाद की गेंदबाजी भी काफी मजबूत है.

हैदराबाद के गेंदबाजों ने अपने पिछले तीनों मुकाबलों में विपक्षी टीम को 150 अंदर ही रोका है. राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, शाकिब अल हसन, संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल ने अब तक शानदार गेंदबाजी की है.

गेंदबाजी के अलावा हैदराबाद के बल्लेबाज भी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. टीम ने पिछले तीनों मुकाबलों में रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया है. पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन चाहेंगे कि उसके गेंदबाज हैदराबाद को बड़े स्कोर से रोके. वहीं हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन की कोशिश पंजाब के बल्लेबाजों खासकर गेल को रोकने की होगी.

प्लेइंग इलेवन:

पंजाब- à¤°à¤µà¤¿à¤šà¤‚द्रन अश्विन (कप्तान), युवराज सिंह, करूण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच, मयंक अग्रवाल, मोहित शर्मा, मुजीब जदरान, बरिंदर सरां, एंड्रू टाय.

हैदराबाद- à¤•ेन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार, ऋद्धिमान साहा, सिद्धार्थ कौल, दीपक हुड्डा,  युसूफ पठान, राशिद खान, शाकिब अल हसन, क्रिस जॉर्डन.

Share This News :