Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह का भ्रमण कार्यक्रम

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 9 नवम्बर को सायं 7.45 बजे शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से ग्वालियर आयेंगी।

श्रीमती माया सिंह 10 नवम्बर को सायं 4 बजे वार्ड क्रं.-28 ठाठीपुर थाने के पास आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण एवं आंगनबाड़ियों को पार्षद द्वारा फर्श वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सायं 5 बजे वार्ड-22 में सीसी रोड़ का लोकार्पण करेंगी तथा रात्रि 8.45 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगी। उक्त कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया एवं मुरैना सांसद श्री अनूप मिश्रा भी सम्मिलित होंगे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 11 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित मल्टीस्पेशलिस्ट कैम्प केजी चिल्ड्रन स्कूल मॉल रोड में शामिल होंगी। सायं 4 बजे मुरार में भगत सिंह मण्डल द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगी।

Share This News :