Home > अपना शहर ,
हर माह की 9 तारीख को होगी गर्भवती माताओं की नि:शुल्क जाँच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जाँचें की जायेंगी। यह सेवायें शासकीय मेडीकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल एवं ऐसे सामुदायिक  स्वास्थ्य केन्द्र में मुहैया कराई जायेंगी, जहाँ प्रयोगशाला जाँच और सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जरूरत गर्भवती माताओं को इन सभी सुविधाओं को प्रभावी ढंग से मुहैया कराने के निर्देश संबंधित चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं।

      योजना के तहत खासतौर पर हर गर्भवती माता की द्वितीय व तृतीय त्रैमास में एक जाँच स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी द्वारा की जायेगी। पेथोलॉजीकल जाँच में विशेषकर हीमोग्लोबिन, यूरिन, एल्बुमिन ब्लड, शुगर, मलेरिया, वीडीआरएल, एचआईवी, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुपिंग, फास्टिंग एवं पोस्ट प्रेन्डियल ब्लड शुगर जाँचें शामिल हैं। इसके अलावा सोनोग्राफी की सुविधा भी गर्भवती माताओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही चिकित्सकों द्वारा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ व पोषण आहार के बारे में भी बताया जायेगा।

Share This News :