Home > अपना शहर ,
बच्चों के कटे-फटे होठों के नि:शुल्क ऑपरेशन के लिये शिविर आज

बच्‍चों के कटे-फटे होठों के निशुल्‍क ऑपरेशन एवं उपचार के लिये 9 नवम्बर को जिला चिकित्सालय मुरार में नि:शुल्‍क परिक्षण शिविर आयोजित होगा । इस दिन यह शिविर प्रात: 9 बजे से शुरू होगा। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सुव्यवस्थित ढंग से शिविर आयोजित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला चिकित्सालय के अधीक्षक को दिए हैं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्धारा कटे-फटे होठ वाले ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जायेगा, जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत है। चिन्हित बच्चों के ऑपरेशन सरकारी खर्चे पर कराए जायेंगे । शिविर में बच्‍चों के आने एवं जाने की व्‍यवस्‍था भी शासकीय व्‍यय पर की जावेगी । अभिभावकों से अपील की गई है कि जिन बच्‍चो को  होठों की शल्‍य क्रिया की आवश्‍यकता है, उन बच्चों को जिला चिकित्‍सालय में लेकर आएँ और सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही नि:शुल्‍क शल्‍य क्रिया एवं उपचार सुविधा का लाभ उठायें ।

Share This News :