Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

ग्वालियर .कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की पार्थिव देह आज थाटीपुर गांव मुक्ति धाम पर पंचतत्व में विलीन हो गई .मुखाग्नि उनके पुत्र प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने दी .इससे पहले सब यात्रा उनके निज निवास गाँधी रोड से शुरू हुई .सवयात्रा में हजारों लोग शामिल  रहे .केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद अनूप मिश्रा ने कन्धा दिया   .इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सपत्नीक श्री सिंह के निवास पर पहुंचे और पुष्प अर्पित किय .कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव , प्रभारी बाबरिया ,बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर फूल सिंह वरेया समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए .

Share This News :