Home > मनोरंजन ,
भोजपुरी फिल्मों की हीरोइनें,एक फिल्म के लिए लेती हैं इतनी फीस

भोजपुरी फिल्मों का क्रेज पिछले कुछ सालों में बढ़ा है, स्क्रीन प्ले से लेकर स्पेशल इफेक्ट में इसका असर दिखाई देने लगा à¤¹à¥ˆà¥¤ फैशन और स्टाइल में भी भोजपुरी सिनेमा तेजी से बदल रहा है। जाहिर है, जब इतने सारे बदलाव हो रहे हैं तो कलाकारों की फीस में भी सुधार आया होगा। पहले शिकायत थी कि यहां हीरोइनों की फीस बहुत कम होती है लेकिन अब तो बात बदल गई है, देखें 

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा के प्रेमियों की फेवरट लिस्ट में आम्रपाली दुबे का नाम जरूर होगा। 2014 में भोजपुरी फिल्मों में एंट्री ली थी। उनकी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी ने धूम मचा दी थी। एक पोर्टल की जानकारी के मुताबिक वह एक फिल्म के एवज में 8-9 लाख रुपये फीस लेती हैं। फीस के मामले में आम्रपाली नंबर वन हैं। 

रानी चटर्जी

भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड और एक्शन क्वीन रानी चटर्जी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं, वह एक फिल्म के एवज में 5-8 लाख रुपये लेती हैं।  

मोनालीसा

भोजपुरी की इस एक्ट्रेस को बिग बॉस में भी जाने का मौका मिला था। भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराओं में गिनी जाती हैं, यह एक फिल्म के लिए 5 से 7 लाख चार्ज करती हैं।  

काजल राघवानी

भोजपुरी की टैलेंटड अभिनेत्रियों में शुमार काजल राघवानी एक फिल्म की फीस 5-6 लाख प्रति फिल्म है। 

प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित को भोजपुरी फिल्मों की प्रियंका चोपड़ा भी कहा जाता है, यह एक फिल्म में काम करने के लिए 4-5 लाख मेहनताना लेती  हैं। 

पाखी हेगड़े

पाखी की डिमांड सिर्फ भोजपुरी फिल्मों  में नहीं है बल्कि वो कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी अभिनय करती हैं। साल 2010 से लेकर 2014 तक पाखी और दिनेश लाल यादव ने कई बड़ी हिट्स दी। वो एक फिल्म के लिए 2-4 लाख रुपये लेती हैं। 

रिंकू घोष

भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में शुमार रिंकू घोष बॉलीवुड की फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं, इन्होंने अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला में आइटम नंबर किया है। यह एक फिल्म के लिए 2-3 लाख रुपये लेती हैं। 

अंजना सिंह

अंजना सिंह एक फिल्म में काम करने के एवज में 2.5 से 3 लाख रुपये लेती हैं। 

अक्षरा सिंह

अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की शानदार डांसरों में गिनी जाती है, इनकी फिल्मों में एक डांस नंबर की उम्मीद दर्शक जरूर करते हैं। यह एक फिल्म के एवज में 2-3 लाख चार्ज करती हैं। 

 

10वें पायदान पर आती हैं सीमा सिंह, जोकि एक फिल्म के लिए 1-1.5 लाख रुपये लेती हैं। 

Share This News :