Home > अपना शहर ,
स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी ग्राम पंचायतों को प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से देना अनिवार्य

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्वालियर जिले की सम्पूर्ण ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त किए जाने हेतु हर ग्राम पंचायतों में कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही स्वच्छता की गतिविधि ग्राम पंचायतों में ठीक ढंग से चले, इसकी मॉनीटरिंग के लिये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने एक परिपत्र तैयार कर सभी ग्राम पंचायतों को भेजा है। इस परिपत्र में प्रतिदिन जानकारी जिला पंचायत को भेजने के निर्देश भी ग्राम रोजगार सहायकों को दिए गए हैं।

      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नीरज कुमार सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन एसएमएस के माध्यम से जानकारी मोबाइल नम्बर 7580855603 पर सायंकाल 7 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें। एसएमएस प्राप्त न होने की दशा में यह समझा जायेगा कि इस महत्वपूर्ण अभियान को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप एसएमएस न भेजने वाली ग्राम पंचायतों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Share This News :