Home > अपना शहर ,
निगमायुक्त ने जनसुनवाई कर किया समस्याओं का निराकरण, अधिकारियों को दिए निर्देष

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर लगभग 51 आवेदकों की समस्याएं सुनकर, उनके आवेदनों का समय सीमा में निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त श्री के.के गौर सहित सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे।
नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रशासनिक भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वार्ड 26 स्थित त्यागी नगर मुरार क्षेत्र के नागरिको ने शासकीय सडक पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत की जिस पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये इसके साथ ही वार्ड 51 स्थित बड वाले कब्रस्तिान की बाउंडरी बाॅल कराने का आग्रह स्थानीय नागरिको द्वारा किया गया। जिस पर संबंधित अधिकारियो को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान वार्ड 18 रामदयाल नगर क्षेत्र के नागरिको ने सीवर लाईन एवं वाटर लाईन डलवाने का आग्रह किया जिस पर आवश्यक कार्यवाही का आशवासन दिया गया। वही वार्ड 61 स्थित खुरैरी बडागाॅव के नागरिको ने हैंडपम्प लगवाने की मांग की जिस पर आवश्यक कार्यवाही का आशवासन दिया गया।

Share This News :