Home > अपना शहर ,
खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

खेल विभाग सलाहकार समिति की बैठक आज प्रभारी सदस्य श्री सतीश बौहरे अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में खेल विभाग द्वारा वर्षभर आयोजित की जानेवाली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ के आयोजन को लेकर चर्चाकर सहमति बनाई गई । बैठक में समिति सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री जगत सिंह कौरव, श्री जगदीश पटेल, श्री धर्मेन्द्र कुशवाह, श्री बाबूलाल चैरसिया, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, नोडल अधिकारी खेल श्री प्रदीप वर्मा, श्री उवेश सिद्वकी, श्री अयोध्या शरण शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बालभवन में आयोजित बैठक में जिलास्तरिय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसम्बर से, वार्ड स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी माह, अखिल भारतीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 19 दिसम्बर तक, अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता का आयेाजन 25 जनवरी से 02 फरवरी तक, नगरीय शालेय प्रतियोगिता का आयोजन 02 एवं 03 जनवरी तथा राज्यस्तरीय कुशती प्रतियोगिता का आयेाजन 26 से 27 नबम्बर को किये जाने को लेकर सहमति बनाई गयी।

Share This News :