Home > अपना शहर ,
वार्षिक नेशनल लोक अदालत 12 नबंवर को जलकर एवं सम्पत्तिकर अधिभार में मिलेगी छूट

आगामी 12 नवम्बर 2016 को जिला न्यायालय इंदरगंज में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जलकर एवं सम्पत्तिकर के लगभग 18 हजार 151 प्रकरणों में अधिभार में छूट प्रदान की जा रही है।
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के सम्पत्तिकर एवं जलकर बकायदारों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा जलकर एवं सम्पत्तिकर के लगभग 18 हजार 151 प्रकरण लोक अदालत में लगाए गए हैं जिससे इन सभी प्रकरणों में नियमानुसार अधिभार में छूट प्रदाय कर इन प्रकरणों का निराकरण किया जा सके। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग द्वारा जलकर, सम्पत्ति कर के प्रकरणों में छूट प्रदान किये जाने के संबंध में आदेश जारी किये है। जिसके अनुसार सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिनमें कर एवं अधिभार की राशि 50000/- तक बकाया है में मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट तथा ऐसे जिनमें कर एवं अधिभार की राशि 50000/- से 100000/- तक बकाया है में अधिभार की राशि पर 50 प्रतिशत तथा सम्पत्ति कर के ऐसे प्रकरण जिसमें कर एवं अधिभार की राशि 100000/- से अधिक है में मात्र अधिभार पर 25 प्रतिशत की छूट दी जावेगी। साथ ही जलकर के ऐसे प्रकरण जिसमें कर एवं अधिभार की राशि 10000/- तक बकाया है में मात्र अधिभार में 100 प्रतिशत की छूट दी जावेगी तथा जलकर के ऐसे प्रकरण जिसमें कर एवं अधिभार की राशि 10000/- से 50000/-तक बकाया है में 75 प्रतिशत एवं ऐसे प्रकरण जिसमें जल कर एवं अधिभार की राशि 50000/- से अधिक बकाया है में 50 प्र्रतिशत अधिभार की छूट दी जावेगी। नगरीय विकास द्वारा यह छूट मात्र नेशनल लोक अदालत 12 नवम्बर में समझौता किये जाने पर ही मान्य होगी। साथ ही कम से कम 50 प्रतिशत की राशि का भुगतान 12 नवम्बर को ही जमा किया जाना आवश्यक है।

Share This News :