Homeखेल ,
हैदराबाद की लगातार दूसरी जीत, मुंबई की एक और हार

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से मात देकर आईपीएल सीजन 11 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. वहीं मुंबई इंडियंस को इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 147 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट दिया. जवाब में हैदराबाद की टीम ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और लगातार दूसरी जीत दर्ज की.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 147 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट दिया. केन विलियमसन के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया.

मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, उसने दूसरे ही ओवर में अपने कप्तान रोहित शर्मा (11) का विकेट गंवा दिया जो फिर से टीम के लिए पारी का आगाज करने में विफल रहे. स्टानलेक के ओवर की अंतिम गेंद पर शाकिब अल हसन ने स्क्वॉयर लेग से डाइव करते हुए उनका कैच लपका.

मुंबई ने छठे ओवर और सिद्धार्थ कौल के पहले ही ओवर में ईशान किशन (11) और सलामी बल्लेबाज एविन लुईस (29 ) के रूप में दो विकेट गंवा दिए. ईशान नौ गेंद खेलने के बाद थर्ड मैन में यूसुफ पठान को कैच देकर चलते बने, जिन्होंने घुटने से स्लाइड करते हुए इसे लपका.

एविन लुईस (17 गेंद में तीन चौके और दो छक्के) कौल की गेंद पर बोल्ड हुए. शाकिब अल हसन ने क्रुणाल पंड्या (15) को ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकने दिया और यह बल्लेबाज एक्सट्रा कवर पर विपक्षी टीम के कप्तान केन विलियमसन के हाथों कैच आउट हुए.

Share This News :