Home > अपना शहर ,
निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम – 2017 अब 15 नवम्बर तक दी जा सकेंगी दावे-आपत्तियाँ

भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त आदेशों के परिपालन में ग्वालियर जिले में भी फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियाँ प्रस्तुत करने की अवधि बढ़ा दी गई है। अब 15 नवम्बर 2016 तक दावे-आपत्तियाँ प्रस्तुत की जा सकेंगी। पहले संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2016 निर्धारित थी।

     उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर सी मिश्रा ने बताया कि 15 नवम्बर तक जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ मौजूद रहकर आम मतदाताओं से दावे व आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिये भी आवेदन दिए जा सकेंगे।

Share This News :