Home > मनोरंजन ,
शिकार पर सलमान के साथ नहीं गई थीं करिश्मा कपूर, ये थी वजह

सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में दोषी पाए गए हैं. ये घटना साल 1998 की है. सलमान उस समय जोधुपर में 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे. उसी दौरान उन पर काला हिरण और चिंकारा को मारने का आरोप लगा था. सलमान के साथ काला हिरण केस में फिल्म के अन्य कलाकार सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी को भी आरोपी बताया गया था, लेकिन सवाल ये है कि फिल्म की हीरोइन करिश्मा कपूर पर कोई आरोप क्यों नहीं लगा.

सलमान के साथ शिकार करने जिप्सी में सैफ, तब्बू, सोनाली और नीलम गए थे, लेकिन करिश्मा उनके साथ नहीं थी. खबरों की मानें तो करिश्मा उस समय जोधपुर में थी ही नहीं.20 साल से चल रहे इस केस में सलमान को 5 साल की सजा दी गई है, वहीं बाकी आरोपियों को बरी कर दिया गया है. सैफ जब जोधपुर से मुंबई गए तो करिश्मा अपने 'बॉयफ्रेंड' के साथ उनसे मिलने उनके घर गई थीं.

Share This News :