Home > अपना शहर ,
जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित 109 बच्चों के रंगहीन चेहरों पर फिर से लौटी मुस्कान कलेक्टर ने की योजना से लाभ उठाने की अपील

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना

जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित 109 बच्चों के रंगहीन चेहरों पर फिर से लौटी मुस्कान

कलेक्टर ने की योजना से लाभ उठाने की अपील

जन्म से ही दिल में छेद या हृदय संबंधी अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से बच्चों के मुरझाए चेहरे पर फिर से मुस्कान लाने में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत अब तक जिले के 109 बच्चों के हृदय के सफल ऑपरेशन देश के जाने-माने अस्पतालों में कराए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार ने इन बच्चों के ऑपरेशन पर लगभग 75 लाख रूपए खर्च किए हैं।

कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने अपील की है कि जिले में निवासरत जिन परिवारों के जन्म से 15 वर्ष तक के बच्चे हृदय की बीमारी से पीड़ित हैं वे इस योजना का लाभ लेने के लिये आगे आएँ। मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना का लाभ लेने के लिये गरीबी रेखा की सूची का बंधन भी नहीं है। योजना के तहत सभी वर्गों के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का नि:शुल्क उपचार व ऑपरेशन सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित अस्पतालों में कराया जाता है।

योजना का लाभ लेने के लिये यहाँ करें संपर्क

     मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना का लाभ लेने के लिये मोतीमहल स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इस कार्यालय का टेलीफोन नम्बर 0751-2452994 है।

Share This News :