Home > मनोरंजन ,
ये बॉलीवुड प्रिंसेस वाकई ताल्लुक रखती हैं राज घराने से

बॉलीवुड में नाम और शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वाले ये सेलेब्स यू तो राजपरिवारों से संबंधित रहे हैं। लेकिन, करियर के मामले में इन्होंने अपने दम पर कामयाबी हांसिल की है।किरण राव- प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण राव खुद प्रोड्यूसर और डॉयरेक्टर हैं। किरण राव भी वानापर्थी के राजघराने से संबंध रखती हैं। यह राजघराना तेलंगाना के महबूबनगर में स्थित है।

भाग्य श्री- सलमान खान के साथ फिल्म मैने प्यार किया में शानदार अभिनय करने वाली भाग्यश्री भी राजघराने से संबंधित हैं। भाग्यश्री का जन्म मिरज के शाही पटवर्धन परिवार में हुआ था जो महाराष्ट्र में स्थित है।अदिति राव हैदरी- हिन्दी और तमिल फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली इस खूबसूरत अभिनेत्री तेलंगाना के वानपार्थी राजघराने से संबंधित हैं। यह असम के पूर्व गवर्नर मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की परपोती भी हैं।सोहा अली खान- सोहा अली खान पटौदी के नवाब और पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं। कम ही लोगों को मालूम होगा कि भोपाल रियासत के नवाब से पटौदी खानदान की करीबी रिश्तेदारी है।रिया सेन और राइमा सेन- कई फिल्मों में नजर आ चुकी ये अभिनेत्रियां भी रॉयल फैमिली से जुड़ी हैं। इनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार के सदस्य हैं और इनकी दादी इला देवी कूच बिहार राज परिवार की सदस्य थीं।सागरिका घाटगे- क्रिकेटर जहीर खान के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने वाली सागरिका घाटगे कोल्हापुर के शाहू महाराज की वंशज हैं। इन्होंने अपना करियर चक दे इंडिया फिल्म से शुरू किया था।अलीशा खान- बॉलीवुड की यह अभिनेत्री गाजियाबाद के संस्थापक नवाब गाजीउद्दीन खान के खानदान से संबंधित है।सोनल चौहान- जन्नत फिल्म से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने वाली ये अभिनेत्री भी उत्तर प्रदेश के एक राजपूत घराने से संबंध रखती हैं। इनका परिवार मणिपुरी राजपूत चौहान घराने से संबंधित है।

Share This News :