Home > मनोरंजन ,
कोर्ट रूम में बेहोश हुईं सलमान की बहन अलवीरा, शेरा ने सहारा देकर निकाला बाहर

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की जमानत याचि का पर à¤•े दौरान à¤•ोर्ट रूम में सलमान खान की बहन अलवीरा और बॉडीगार्ड शेरा मौजूद रहे. शनिवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान अलवीरा बेहोश हो गईं. उन्हें सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने सहारा देकर कोर्ट रूम से बाहर निकाला है. बहनों ने सलमान खान से सेंट्रल जेल जाकर मुलाकात भी की थी.पूरे मामले में पहले दिन से सलमान की दोनों बहनें उनके साथ मौजूद हैं. गुरुवार को जब सलमान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी तब भी दोनों बहनें कोर्ट रूम में मौजूद थीं और फैसला सुनकर रोने लगीं थी. सलमान के पर‍िवार के साथ बॉलीवुड जगत टाइगर की सजा से सदमें में आ गया है.

Share This News :