Home > मनोरंजन ,
जेल में दूसरे दिन ऐसी रही सलमान की दिनचर्या, लंच और डिनर में ये खाया

काले हिरण शिकार केस मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद सलमान ज्यादातर समय सोकर ही बिताया. आइए आपको बताते हैं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को उन्होंने क्या-क्या किया? जेल प्रेशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान दिन में अपने बैरक में आराम ही करते रहे.

- बता दें कि सलमान ने सुबह नाश्ता नहीं किया था, लेकिन दोपहर को उन्होंने रोटी, चने की दाल और पत्तागोभी की सब्जी खाई.

- खाने के बाद वे सो गए. जागने के बाद उन्होंने थोड़ी-सी एक्सरसाइज की और शाम की चाय भी पी.

- उन्हें आम कैदियों की तरह ही खाना दिया जा रहा है, जिसे वे खा रहे हैं. रात में उन्होंने रोटी, चने की दाल और ककड़ी की सब्जी खायी.

Share This News :