Home > अपना शहर ,
मुख्यमंत्री कप खेलकूद प्रतियोगितायें 15 व 16 नवम्बर को डबरा व भितरवार में

मुख्यमंत्री कप खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 15 व 16 नवम्बर को डबरा व भितरवार विकासखण्डों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

      जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिताओं का आयोजन 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर जिले के मुरार व बरई विकासखण्ड में 4 और 7 नवम्बर को यह प्रतियोगितायें आयोजित की गई थीं। अब 15 नवम्बर को विकासखण्ड डबरा और 16 नवम्बर को विकासखण्ड भितरवार में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी, जिनमें एथिलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीबाल, फुटबॉल, कराटे, कुश्ती सहित कुल 6 खेल कराए जायेंगे। इन खेलों में 31 दिसम्बर 2016 की स्थिति में 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका भाग ले सकते हैं।

      उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगितायें 17 नवम्बर को तथा  संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगितायें 24 व 25 नवम्बर को आयोजित की जायेंगी। इसके उपरांत भोपाल में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये तिथि की घोषणा पृथक से की जायेगी। प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिये डबरा विकासखण्ड में श्री मुकेश बाथम और भितरवार विकासखण्ड में श्रीमती सीमा दुबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Share This News :