Home > मनोरंजन ,
एक्ट्रेस बोलीं- कभी शिकार नहीं कर सकते सलमान, तो फिर कौन है आरोपी?

20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है. लेकिन एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को पक्का भरोसा है कि सलमान कभी किसी जानवर का शिकार नहीं कर सकते. उन्होंने ट्विटर पर सलमान को सपोर्ट करते हुए असली गुनहगार को गिरफ्तार करने की मांग की है.

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- एक बात के लिए तो मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि सलमान खान किसी जानवर को कभी हानि नहीं पहुंचा सकते हैं. वे जानवरों को बहुत प्यार करते हैं. इस मामले के असली गुनहगार का खुलासा किया जाना चाहिए. किसी दूसरे के गुनाह को 20 सालों तक झेलना काफी लंबा समय है.

Share This News :