Home > अपना शहर ,
लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रति सप्ताह करें 4 करोड 41 लाख की वसूली

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा बैठक कर सम्पत्तिकर वसूली की प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी एवं कर संग्रहकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने सभी वसूली प्रभारियों को भी निर्देश दिए कि सभी को मिलकर प्रति सप्ताह कम से कम 4 करोड 41 लाख रुपए के सम्पत्तिकर की वसूली करनी होगी तभी हम सम्पत्तिकर के लक्ष्य की पूर्ति कर सकेगें। वहीं बैठक में निगमायुक्त ने सभी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी एवं कर संग्रहकों को निर्देश दिए कि जहां भी वसूली में परेशानी आ रही हो वहां संबंधित भवन अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी का सहयोग लेकर सम्पत्तिकर वसूली बढाएं।

Share This News :