Home > अपना शहर ,
पीएचई की बैठक वाले समाचार में दो उपयंत्रियों की विभागीय जांच के निर्देश दिए, निलंबन की कार्यवाही का प्रस्ताव नहीं है।

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज पीएचई की बैठक लेकर नल कनेक्शन एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए तथा दो उपयंत्रियों की विभागीय जांच करने की अनुसंशा करने तथा एक उपयंत्री का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त श्री के के गौर सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सिटी सेंन्टर स्थित नगर निगम के मुख्यालय में आयोजित बैठक में निगामयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने पीएचई की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 7 दिन में सभी शासकीय विद्यालयों में नल कनेक्शन हो जाएं तथा 30 नवंबर तक हर हाल में सारे शौचालयों में नल कनेक्शन हो जाना चाहिए।
बैठक में निगमायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान जहां भी अवैध नल कनेक्शन मिलें वहां जब से लाइन बिछी है तभी से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जावे। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रभारी उपयंत्री श्री हरिओम शर्मा एवं उपयंत्री श्री डीएस भदौरिया की विभागीय जांच का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इसके साथ ही उपयंत्री श्री एमएम चैबे द्वारा बैठक में प्रपत्र में जानकारी उपलब्ध न कराने पर 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
इन टंकियों की हुई सफाई
निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी द्वारा पूर्व में शहर की सभी पानी की टंकियों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर आज बैठक में अनेक सहायक यंत्रियों द्वारा जानकारी दी गई कि उनके द्वारा निम्न टंकियों की सफाई करा दी गई है। जिन टंकियों की सफाई कर दी गई है उनमें थाटीपुर ओवर हैड टेंक, मुरार टंकी, कृष्णानगर टंकी, न्यू कलेक्ट्रेट टंकी, जडेरुआग्राम टंकी, नूरगंज टंकी, गांधी नगर टंकी, आनंद नगर बी एवं ए ब्लाॅक टंकी तथा कांचमील टंकी शामिल है।

Share This News :