Home > अपना शहर ,
वार्ड 65 में सीसी सडक का भूमिपूजन

क्षेत्र क्रामंक 24 के अंर्तगत वार्ड 65 स्थित पटियावाला मोहल्ला में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गीता भूपेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि वार्ड 65 स्थित पटियावाला मोहल्ला महेशपुरा रोड पर मिसहिल स्कूल पुलिया से मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका भूमिपूजन आज क्षेत्रीय पार्षद एवं नागरिकों द्वारा किया गया।

Share This News :