Home > अपना शहर ,
महाराज बाडे पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को

नगर निगम द्वारा महाराज बाडे पर आने वाले नागरिकों को सुगम यातयात उपलब्ध कराने के उददेश्य से महाराज बाडे पर यातयात में बाधक अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जावेगी। यह जानकारी नोडल अधिकारी मदाखलत ने देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी के निर्देश पर निगम के अमले द्वारा बुधवार 9 नबंवर को महाराज बाडे पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जावेगी, जिससे यहां आने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पडे। वहीं आज हजीरा क्षेत्र एवं महाराज बाडा क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने के लिए कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। 

Share This News :