Home > मनोरंजन ,
शूटिंग के दौरान इस एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा, जर्मन शेफर्ड ने किया हमला

हाल ही में छोटे परदे के शो 'इक्यावन' की लीड एक्ट्रेस प्राची तेहलान उस वक्त हादसे का शिकार हो गईं। जब वो शो के अपकमिंग एपिसोड्स के लिए दो जर्मन शेफर्ड कुत्तों के साथ शूटिंग कर रही थीं। लेकिन अचानक ही इनमें से एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। à¤ªà¥à¤°à¤¾à¤šà¥€ कुत्तों के साथ शूटिंग कर रही थी। उनके हाथ में एक बड़ा डंडा था। सीन के मुताबिक वे कुत्तों को भगा रही थी, लेकिन इनमें से एक ने उन पर हमला दिया और पैर में काट लिया। प्राची को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उन्हें दो इन्जेक्शन लगाए गए। डॉक्टर ने कहा है कि अभी पांच इन्जेक्शन और लगाएं जाएंगे।

Share This News :